C Programming में Variable क्या होते हैं ? आसान हिंदी में

जब हम कोई Program बनाते हैं, तो हमें Data को कहीं ना कहीं रखना पड़ता है ताकि हम उस पर काम कर सकें।
C Language में इसके लिए Variable का इस्तेमाल किया जाता है। आज के इस Post में C Programming में Variable के बारे पढ़ेंगे। जिसमे हम सीखेंगे Variable को कैसे बनाते हैं?, Variable में Value कैसे रखते हैं, और भी बहोत कुछ।

1. Variable क्या है?

आसान शब्दों में, Variable एक कंटेनर की तरह है जो हमारे Data को Store करता है। जैसे हम एक बॉक्स में खिलौने या किताबें रखते हैं, वैसे ही Variable में  संख्याएँ, अक्षर या अन्य Data Type की Value Store करते हैं।

जब हम C Programming में Variable Declare करते हैं, तो Compiler Memory में उस Variable के लिए आवश्यक जगह Reserve कर देता है। Variable का Data Type (जैसे int, float, char) यह तय करता है कि मेमोरी में कितनी जगह ली जाएगी और उस जगह पर किस प्रकार का Data Store किया जाएगा। 

उदाहरण के लिए, int age = 25; लिखने पर, age नाम का एक Variable Memory में बनता है जो एक पूर्णांक (Integer) Value 25 को स्टोर करता है।

2. C Programming में Variable को Declare करने के नियम

Variable का नामकरण करते समय C Language में कुछ खास नियम हैं जिनको Follow करना जरुरी है:

  • Starting Character: Variable का नाम हमेशा एक अक्षर (Alphabet – A-Z, a-z) या Underscore _ से शुरू होना चाहिए।  यह किसी Number से शुरू नहीं होना चाहिये।
  • Allowed Characters: नाम में केवल अक्षर(character) अंक (0-9) और Underscore  _ का उपयोग किया जा सकता है। Variable का नाम देते समय special characters (जैसे @, #, $, %) इस्तेमाल नहीं कर सकते। 
  • Space: Variable के नाम में खाली जगह (Space) नहीं होनी चाहिए। दो शब्दों को अलग करने के लिए Underscore _ या कैमल केस (Camelcase) का उपयोग करें। 
  • Keywords: C Language में पहले से कुछ word का Meaning Define होता है, उन्हें Keywords कहते हैं। (जैसे int, float, for, while आदि) का उपयोग Variable के नाम के रूप में नहीं कर सकते। 
  • Case Sensitivity: C  एक Case-Sensitive  Programming Language है।  इसका मतलब है कि Age, age और AGE तीनों अलग-अलग Variable माने जाएँगे।
  • Maximum Length: C Programming में Variable के नाम की कोई fixed limit नहीं होती, लेकिन पहले 31 characters को ही C compilers जरुरी (significant) मानता है। यानी अगर Variable का नाम 31 अक्षरों से लंबा है, तो कुछ कंपाइलर केवल शुरुआती 31 अक्षरों तक ही उसे पहचानते हैं। इसलिए, Code को पढ़ने और समझने में आसानी के लिए हमेशा meaningful और short नाम रखना चाहिए। 

 Variable को Declare करने का Example Program 

#include <stdio.h>

int main() {
    //  1. Valid Variable नाम
    int count;
    int total_marks;
    int value1;
    int _status;

    //  2. Invalid Variable Names (will cause errors if uncommented)
    // int 1value;      // किसी संख्या से शुरू नहीं किया जा सकता
    // int total marks; // इसमें स्पेस (खाली जगह) नहीं हो सकती
    // int float;       // आरक्षित कीवर्ड (reserved keyword) का उपयोग नहीं किया जा सकता

    printf("Variables declared successfully!\n");
    return 0;
}

Output:

Variables declared successfully!

3. Variable Declaration और Initialization In C

किसी भी Variable का उपयोग करने से पहले उसे Declare करना जरुरी है।

Variable Declaration:

Declaration Compiler को बताता है कि Variable का नाम क्या है और यह किस Type का Data Store करेगा।

Syntax: Data_Type Variable_name;

Example के लिये:

nt num1;        // एक Integer Variable है, num1 नाम से declare किया गया है। 
float average;   // यह एक Decimal वैल्यू को Store करने के लिए Variable है, जो average नाम से Declare किया गया है। 
char initial;    // Character को Store करने के लिए  initial नाम का Variable Declare किया गया। 

Variable Initialization:

Initialization का मतलब है, Variable में Value देना। यह Declare के समय या बाद में किया जा सकता है।

Syntax: data_type variable_name = value;

Example के लिये:

int num1 = 100;         // Declare के साथ initialization
float average;
average = 85.5;         // बाद में initialization
char initial = 'S';     // Character Variable Declare के साथ initialization

Example Program Declaration और Initialization:

#include <stdio.h>

int main() {
    // Declaration और Initialization
    int students_count = 50;
    float price = 99.99;
    char grade = 'A';
    
    // बाद में Value बदलना/अपडेट करना (Variable होने का प्रमाण)
    students_count = 51; 
    price = 105.50;

    printf("Total Students: %d\n", students_count);
    printf("Book Price: %.2f\n", price); // .2f का मतलब है दशमलव के बाद 2 अंक
    printf("Grade: %c\n", grade);
    
    return 0;
}

Output:

Total Students: 51

Book Price: 105.5

Grade: A

data type in c in hindi

4. C Language में Data Types

C Programming में Variable का प्रकार यह तय करता है कि वह Memory में कितनी जगह लेगा, और किस प्रकार की Value Store कर सकता है। C Programming के कुछ प्रमुख Data Type:

Data TypeDescriptionमेमोरी (Memory – 32/64 bit सिस्टम)Range
intWhole numbers (1, 0, 100 आदि)2 या 4 bytes–32768 से लेकर 32767 तक के नंबर स्टोर कर सकता है।
floatएकल परिशुद्धता फ़्लोटिंग-पॉइंट (Decimal numbers)4 byteलगभग 6 दशमलव place तक 
doublefloat decimal के बाद लगभग 6 अंक तक सही होता है।double decimal के बाद लगभग 15 अंक तक सही होता है।)8 byteलगभग 15 दशमलव अंकों तक सही (accurate) वैल्यू रख सकता है
charSingle Character यानि कोई एक अक्षर, अंक या विशेष चिन्ह (symbol) जो ‘ ‘ (single quotes) के अंदर लिखा जाता है।1 byte-128 से 127 (ASCII मान)

Example Program :

#include <stdio.h>

int main() {
    int whole_number = 450;                   // Integer variable (Whole Number को करता है)
    float small_decimal = 12.34567;           // Float लगभग 6–7 अंकों तक सटीक मान देता है

    double large_decimal = 123456.78912345;   /// Double लगभग 15 अंकों तक सटीक मान देता है
    char first_letter = 'H';                  // Character वेरिएबल (एक ही अक्षर को स्टोर करता है)
    
    printf("Whole Number: %d\n", whole_number);
    printf("Small Decimal (float): %.7f\n", small_decimal);
    printf("Large Decimal (double): %.15lf\n", large_decimal);
    printf("First Letter: %c\n", first_letter);
    
    return 0;
}

Output:

Whole Number: 450

Small Decimal (float): 12.3456700

Large Decimal (double): 123456.789123450001

First Letter: H

5. C Programming में Variable के Types और Storage Class

C Language में variable को उनके Scope, Lifetime, और Storage के आधार पर Classify किया गया है।  और इन्हें Storage Class भी कहा जाता है।

A . Local Variable

Local Variable वे Variable होते हैं जो किसी function या code block (जैसे if, for लूप, या { } ब्लॉक) के अंदर declare किए जाते हैं।

  •  Scope (सीमा): लोकल वेरिएबल का उपयोग केवल उसी function या block के अंदर किया जा सकता है, जहाँ उन्हें declare किया गया हो। उस block के बाहर इनका access नहीं होता।
  •  Lifetime (आयु): जब function या block समाप्त होता है, तो लोकल Variable memory से नष्ट (destroy) हो जाते हैं।
  •  Keywords (कीवर्ड): जब हम किसी function या block के अंदर variable बनाते हैं,
    तो वह अपने आप ही local variable बन जाता है। इसका storage class by default auto होता है — यानि हमें auto keyword लिखने की आवश्यकता नहीं होती।
  •  By Default Value: लोकल वेरिएबल की by default value garbage (random) होती है,
    यानि अगर उसे initialize नहीं किया जाए तो वह कोई भी अनिश्चित Value रखता है।

B. Global Variable

Global Variable वे Variable होते हैं जो सभी functions के बाहर,
Program की शुरुआत में declare किए जाते हैं।

  •  Scope (सीमा): Global Variable को Program में कहीं से भी access किया जा सकता है —
    चाहे वो main() function हो या कोई अन्य function।
  •  Lifetime (आयु): ये Variable Program के शुरू होने से लेकर खत्म होने तक
    मेमोरी में बने रहते हैं। इसलिए इनकी lifetime पूरे प्रोग्राम तक रहती है।
  •  By Default Value: Global Variable की by default value हमेशा 0 (शून्य) होती है, यानि बिना value दिए भी ये memory में 0 से शुरू होते हैं।

C. Static Variable

static Keyword का उपयोग किसी local या global वेरिएबल के साथ किया जाता है।
यह वेरिएबल को एक बार initialize करता है और उसकी वैल्यू प्रोग्राम के अंत तक memory में बनाए रखता है।

 Scope (सीमा): यदि Variable किसी function या block के अंदर declare किया गया है,
तो उसका scope local ही रहता है (सिर्फ उसी function या block तक)।
लेकिन उसकी वैल्यू function के खत्म होने के बाद भी memory में सुरक्षित रहती है।

 Lifetime (आयु): स्टैटिक वेरिएबल की lifetime पूरे Program तक रहती है —
यानि यह Program के शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक मेमोरी में बना रहता है।

 विशेषता (Feature): भले ही function को कितनी बार कॉल किया जाए,
Static Variable केवल एक बार ही initialize होता है,
और हर अगली बार कॉल पर अपनी पिछली वैल्यू को याद रखता है।

 By Default Value: अगर Static Variable को initialize न किया जाए,
तो इसकी default value 0 (शून्य) होती है।

D. External Variable

जब कोई Variable एक source file में declare किया जाता है, और उसका उपयोग किसी दूसरी source file में करना होता है, तब उसे external variable कहा जाता है।

Keyword (कीवर्ड): extern Keyword का उपयोग दूसरी file में उस Variable को Declare करने के लिए किया जाता है,  ताकि compiler को पता चले कि यह Variable कहीं और defined है।

 Scope (सीमा): External Variable का scope पूरे प्रोग्राम (सभी files) तक होता है।

 Lifetime (आयु): यह Variable भी Program के शुरू होने से लेकर समाप्त होने तक
memory में बना रहता है।

 By Default Value: अगर external variable को initialize नहीं किया गया हो,
तो इसकी default value 0 (शून्य) होती है।

Example Program of Type of Variable

#include <stdio.h>

// ग्लोबल वेरिएबल — सभी फंक्शनों द्वारा एक्सेस किया जा सकता है
int global_value = 100;

// Local, Static और Global वेरिएबल को दिखाने वाला फ़ंक्शन
void showVariableBehavior() {
    int local_value = 5;         // लोकल वेरिएबल (हर बार फ़ंक्शन चलने पर नया बनता है)
    static int static_value = 0; // स्टैटिक वेरिएबल (सिर्फ एक बार बनता है और अपनी वैल्यू याद रखता है)


    // Update variables
    local_value++;
    static_value++;

    // Display values
    printf("\n--- Inside Function ---\n");
    printf("Local Value      : %d\n", local_value);
    printf("Static Value     : %d\n", static_value);
    printf("Global Value     : %d\n", global_value);
}

int main() {
    printf("=== Demonstration of Variable Types in C ===\n");
    printf("Global Value (from main): %d\n", global_value);

// फ़ंक्शन को कई बार कॉल किया जा रहा है
    showVariableBehavior();
    showVariableBehavior();
    showVariableBehavior();

// local_value यहाँ एक्सेस नहीं किया जा सकता क्योंकि यह एक लोकल वेरिएबल है

    return 0;
}

Output:

=== Demonstration of Variable Types in C ===

Global Value (from main): 100

— Inside Function —

Local Value      : 6

Static Value     : 1

Global Value     : 100

— Inside Function —

Local Value      : 6

Static Value     : 2

Global Value     : 100

— Inside Function —

Local Value      : 6

Static Value     : 3

Global Value     : 100

6. वेरिएबल और मेमोरी एड्रेस (Variable and Memory Address)

हर Variable Computer की मेमोरी में एक जगह (स्थान) लेता है, जहाँ उसका Data Store होता है।
उस जगह का अपना एक पता (Address) होता है — जैसे हमारे घर का पता होता है।

C Programming में Variable के Address को पता करने के लिए एमपरसैंड ऑपरेटर (&) का उपयोग करते हैं।
यही Concept आगे चलकर पॉइंटर (Pointer) को समझने की बुनियाद (foundation) बनता है।

Example Program Memory और Address

#include <stdio.h>

int main() {
    int number = 42;
    float pi = 3.14;

    // Displaying variable values
    printf("Value of number: %d\n", number);
    printf("Memory address of number: %p\n", &number);

    printf("Value of pi: %.2f\n", pi);
    printf("Memory address of pi: %p\n", &pi);

    return 0;
}

Output:

Value of number: 42

Memory address of number: 0x7ffee36b8b5c

Value of pi: 3.14

Memory address of pi: 0x7ffee36b8b58

C Programming में Variable के Quizzes

C Language Variable Quiz

Q1. Variable क्या होता है?

A. एक function का नाम  
B. एक container जो data store करता है  
C. एक keyword  
D. एक operator
      
Answer: B
Reason: Variable एक memory location होता है जिसमें data store किया जाता है।

Q2. नीचे दिए गए में से कौन-सा variable name valid है?

A. 1value  
B. total marks  
C. _count  
D. float
      
Answer: C
Reason: Variable नाम number से शुरू नहीं होना चाहिए, space नहीं होनी चाहिए और keyword नहीं होना चाहिए। `_count` valid है।

Q3. Local variable की default value क्या होती है?

A. 0  
B. 1  
C. Garbage value  
D. Undefined keyword
      
Answer: C
Reason: Local variable को initialize नहीं करने पर random (garbage) value store होती है।

Q4. नीचे दिए गए में से कौन-सा statement सही है?

A. Global variable को सिर्फ main() में use कर सकते हैं  
B. Static variable हर बार initialize होता है  
C. Static variable अपनी previous value याद रखता है  
D. Local variable program के अंत तक memory में रहता है
      
Answer: C
Reason: Static variable केवल एक बार initialize होता है और function कॉल के बाद भी value retain करता है।

Q5. किसी variable का memory address निकालने के लिए कौन-सा operator use होता है?

A. #  
B. $  
C. &  
D. @
      
Answer: C
Reason: `&` (ampersand operator) का उपयोग variable का memory address प्राप्त करने के लिए किया जाता है। उदाहरण: printf("%p", &number);

निष्कर्ष (Conclusion)

C Programming में Variable Programming की रीढ़ (backbone) माने जाते हैं।
इनकी मदद से हम data store कर सकते हैं, calculations कर सकते हैं और अपने program की logic को dynamic बना सकते हैं।

एक अच्छे C programmer बनने के लिए ये समझना ज़रूरी है कि variables के rules, उनके different data types, और उनकी storage classes (यानि उनका scope और lifetime) कैसे काम करते हैं।

अगर आप सही data type और meaningful variable names का इस्तेमाल करते हैं, तो आप efficient और error-free code लिख सकते हैं।

साधारण शब्दों में कहें तो, variable किसी भी program में data को store और use करने का main तरीका होता है।
इन्हें अच्छे से समझना ही आपको C programming में महारत (mastery) दिलाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top