C language में एक ऐसा program लिखिए जो user से एक character input ले और यह बताए कि दिया गया character:
- Alphabet (A–Z / a–z) है
- Digit (0–9) है
- या फिर Special Symbol है (जैसे @, #, $, %, ! आदि)
Program Code
#include <stdio.h>
// Check whether a character is alphabet, digit or special symbol
int main()
{
char ch;
printf("Enter character: ");
scanf(" %c", &ch);
if ((ch >= 'a' && ch <= 'z') || (ch >= 'A' && ch <= 'Z'))
{
printf("Entered character is an Alphabet");
}
else if (ch >= '0' && ch <= '9')
{
printf("Entered character is a Digit");
}
else
{
printf("Entered character is a Special Symbol");
}
return 0;
}Program Logic
1️. Header File
#include <stdio.h>
यह header file input (scanf) और output (printf) functions को use करने के लिए जरूरी है।
2️. Variable Declaration
char ch;
यहाँ char data type का variable लिया गया है क्योंकि हमें single character check करना है।
3️. Input लेना
scanf(” %c”, &ch);
यहाँ %c एक format specifier है जो character input या print करने के लिये use किया जाता है।
Space (” %c”) का use इसलिए किया गया है ताकि पहले से buffer में मौजूद newline (\n) ignore हो जाए।
4️. Alphabet Check
if ((ch >= ‘a’ && ch <= ‘z’) || (ch >= ‘A’ && ch <= ‘Z’))
यह condition check किया जा रहा है:
- Small letters → a से z
- Capital letters → A से Z
अगर character इन ranges में आता है, तो वह Alphabet माना जाएगा।
5️. Digit Check
else if (ch >= ‘0’ && ch <= ‘9’)
अगर character 0 से 9 के बीच है, तो वह Digit है।
6️. Special Symbol
else
अगर character न alphabet है और न digit, तो वह automatically Special Symbol होगा
जैसे: @, #, $, %, &, * आदि।
