C Programming में Keywords क्या है ? – हिंदी Guide

C programming में keywords वो reserved words होते हैं, जो पहले से ही C language में defined होते हैं। इनका एक fixed meaning होता है और compiler इन्हे अपने specific purpose के लिए use किया जाता है।

Simple words में समझो – keywords एक तरह के grammar ke rules होते है जो compiler को बताते हैं, कि code का structure और meaning क्या है।  हम इन्हे variable, function, या identifier के naam के रूप में use नहीं कर सकते। 

 Example:

int, if, while, return  ये सभी keywords हैं।  Agar हम int को या किसी भी keywords को variable name या function के name के तौर पर use करते हैं, तो program में error आएगा। 

C Programming में कितने Keywords होते हैं ?

C language में total 32 keywords होते है (ANSI C standard ke according). ये  सारे keywords हर compiler में same होते है, और इनका use fix होता है। और ये lowercase में होते हैं। 

Keywords In C Programming (32 Keywords)

KeywordUse / Meaning (हिंदी में)
intपूरी संख्या (whole number) store करने के लिए — जैसे 1, 100, -5
floatदशमलव वाली संख्या (decimal number) — जैसे 3.14, 2.5
doublefloat से बड़ी और ज़्यादा accurate दशमलव संख्या
charएक अक्षर (single character) store करने के लिए — जैसे ‘A’, ‘z’
voidकोई value नहीं — function कुछ return नहीं करता
shortछोटे range का integer — कम memory use करता है
longबड़े range का integer — ज़्यादा memory use करता है
signedpositive और negative दोनों तरह की संख्या (default होता है)
unsignedकेवल positive संख्या — range दोगुनी हो जाती है
autoLocal variable — function के अंदर ही रहता है (default)
staticVariable की value function के बाद भी याद रहती है
externदूसरी file में बना variable यहाँ use करना है
registerVariable को CPU register में रखो — बहुत fast access
ifअगर condition सच हो तो यह block चलाओ
elseif condition झूठी हो तो यह block चलाओ
switchएक variable की कई possible values check करो
caseswitch में एक specific value के लिए block
defaultswitch में कोई case match न हो तो यह चलाओ
breakloop या switch से तुरंत बाहर निकलो
continueloop का बाकी हिस्सा छोड़ो, अगला iteration शुरू करो
gotoprogram में किसी label पर jump करो (avoid करना चाहिए)
returnfunction से वापस जाओ, value भी return कर सकते हो
forजब पता हो कितनी बार loop चलाना है
whileजब तक condition सच है, loop चलता रहे
doपहले एक बार चलाओ, फिर condition check करो (do-while)
sizeofकिसी variable या data type का size (bytes में) पता करो
typedefकिसी data type को नया नाम दो — shortcut बनाओ
structअलग-अलग types के variables को एक group में रखो
unionstruct जैसा, पर सभी members एक ही memory share करते हैं
enumनाम वाले integer constants की list बनाओ — जैसे MON, TUE
constVariable की value बदल नहीं सकते — read-only
volatileCompiler को बताओ — यह value कभी भी बाहर से बदल सकती है
c programming में keywords

Keywords को Category में समझना 

अब इन 32 keywords को category wise समझते है, कि कौनसा keywords किस category में आता है।  और कहाँ उपयोग किया जाता है।  

1. Data Type के लिए 

ये keywords variable के type को define करने के लिए use होते हैं। 

KeywordsMeaning
intInteger type data (whole number)
floatFloating Point Numbers (Decimal Values)
doubleDouble Precision Floating Point Number
charSingle character Store के लिए
voidकोई return type या Empty Data Type

2. Storage Class Keyword

ये keywords variable की lifetime और visibility control करने के लिए use होते है। 

KeywordsMeaning
autoLocal variable — function के अंदर automatically बनता है (default)
staticVariable की value function खत्म होने के बाद भी याद रहती है
externदूसरी file में बना variable यहाँ use करना है
registerVariable को CPU register में रखो — बहुत fast access मिलती है

3. Control Flow Keyword

ये keywords program के flow को control करने के लिए उपयोग किये जाते हैं। 

KeywordsMeaning
ifCondition सच हो तो यह block execute होगा
elseif condition false हो तो यह block चलेगा
switchएक variable की multiple values check करो
caseswitch में एक specific value के लिए block
defaultswitch में कोई case match न हो तो यह चलेगा
breakLoop या switch से तुरंत बाहर निकलो
continueLoop का बाकी हिस्सा छोड़ो, अगला iteration चलाओ
gotoProgram में किसी label पर directly jump करो
returnFunction से value return करके वापस जाओ

4. Type Qualifier Keyword

ये keywords data type के behavior को modify करते हैं । 

KeywordsMeaning
constVariable की value fix हो जाती है — बाद में बदल नहीं सकते (read-only)
volatileValue कभी भी बाहर से बदल सकती है — compiler को optimize न करने का hint
signedPositive और Negative दोनों values store हो सकती हैं (default होता है)
unsignedकेवल Positive values store होती हैं — range दोगुनी हो जाती है
charSingle character Store के लिए — qualifier के रूप में type को modify करता है
voidकोई value नहीं — Empty type qualifier, function कुछ return नहीं करता

5. Derived Data Keywords

ये keywords complex data define करने के लिए use होते हैं। 

KeywordsMeaning
structअलग-अलग types के variables को एक साथ group करो — जैसे name, age, marks एक साथ
unionstruct जैसा, पर सभी members एक ही memory share करते हैं — एक बार में एक ही value store होती है
enumNamed integer constants की list बनाओ — जैसे MON=0, TUE=1, WED=2
typedefकिसी data type को नया नाम दो — code को readable और short बनाने के लिए

Keywords का Practical Use (Code Examples)

Example 1 – if, else, int, return

#include <stdio.h>
int main() {
    int number = 10;   // int = keyword
    if (number > 5) {  // if = keyword
        printf("Number is greater than 5\n");
    } else {           // else = keyword
        printf("Number is smaller or equal to 5\n");
    }
    return 0;          // return = keyword
}

Output:

Number is greater than 5

Example 2 – for, break, continue

#include <stdio.h>
int main() {
    for (int i = 1; i <= 5; i++) {   // for = keyword
        if (i == 3) continue;        // continue = keyword
        if (i == 5) break;           // break = keyword
        printf("%d\n", i);
    }
    return 0;
}

Output:

1
2
4

Example 3 – struct, typedef, union

#include <stdio.h>

// typedef ka use alias banane ke liye
typedef struct {
    char name[20];
    int age;
} Student;

union Data {
    int i;
    float f;
};

int main() {
    Student s1 = {"Anwar", 21}; // struct & typedef
    union Data d;
    d.i = 10; // union
    printf("Name: %s, Age: %d\n", s1.name, s1.age);
    printf("Union value: %d\n", d.i);
    return 0;
}

Output:

Name: Anwar, Age: 21
Union value: 10

Keywords और Identifier में Difference  

c programming में keywords और indentifier दोनों अलग अलग चीज़ है।

  • Keywords: Predefined word जो Compiler को पहले से पता होता है, कि इसका क्या मतलब होता है।
  • Identifiers: User-defined names होते हैं जैसे – variable name, function name.

Example:

int age;   // int = keyword, age = identifier

Keywords का उपयोग 

  1. Keywords हमेशा lowercase में लिखे जाते है। 
  2. Keywords को variable नाम, function नाम या identifier के रूप में use नहीं किया जा सकता। 
  3. Keywords की spelling हमेशा सही होनी चाहिए। 

Conclusion (निष्कर्ष)

C programming में keywords एक core concept है। ये वो reserved words हैं जिनका menaning already fix है, और जो compiler के syntax का part हैं। C में total 32 keywords होते है, जो data type define करने, loops चलाने, conditions check करने, memory control और functions बनाने तक हर जगह काम आते हैं।

FAQs – C Programming Men Keywords

Q1. C programming में total कितने keywords होते हैं ?

C programming में total 32 keywords होते हैं।

Q2. क्या हम keywords को variable नाम के रूप में use कर सकते हैं ?

नहीं, keywords reserved होते हैं। अगर use करोगे तो error आएगा।

Q3. क्या  keywords uppercase में लिखे जा सकते हैं ?

नहीं, C language case-sensitive है। Keywords हमेशा lowercase में लिखे जाते हैं।

Q4. C++ में keywords और C में keywords same होते है क्या ?

नहीं, C++ में extra features होते हैं, इसलिये 60+ keywords होते हैं।

Q5. Kya main() एक keyword है ?

नहीं. main एक function identifier है, keyword नहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top