Do While Loop in C – Step by Step Beginner Guide (हिंदी)

Programming में Loops का रोल बहुत महत्वपूर्ण है। सोचिए, अगर हमें किसी एक ही लाइन को 100 बार प्रिंट करना हो, तो क्या हम उसे 100 बार लिखेंगे? नहीं! हम Loops का इस्तेमाल करेंगे। Loop हमें एक ही Code को बार-बार (Repeatedly) चलाने की सुविधा देते हैं। 

इससे पहले के Post में while Loop के बारे में पढ़ा था, आज के इस Post Do while Loop in C के बारे पढ़ेंगे। अगर आपको do while loop in c के बारे में detail में जानना है तो ये Post आपके लिए है।  

1. Do While Loop in C क्या है? 

Do While Loop in C एक ऐसा Control Structure है जो यह Ensure करता है कि उसके अंदर का Code Block कम से कम एक बार ज़रूर चले, भले ही उसकी शुरुआती शर्त (Initial Condition) गलत (False) क्यों न हो। Do While Loop in C वह Loop है जो पहले ‘करो’ (Do) और फिर ‘जब तक’ (While) शर्त पूरी न हो जाए तब तक करो। 

Do While Loop का मुख्य उद्देश्य:
इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे कामों को पूरा करना है जहाँ हमें पता हो कि हमारा लिखा गया Code एक बार Execute होना ही चाहिए, चाहे Condition सही (TRUE) हो या गलत (FALSE) ।

2. Do While Loop क्यों Use करते हैं?

Do While Loop in C को इस्तेमाल करने के कुछ ख़ास कारण हैं:

  • Condition end में check होने का benefit:
    चूँकि शर्त अंत में जाँची जाती है, इसलिए Program को एक मौका मिल जाता है कि वह Loop के अंदर के Code को चलाए और हो सकता है कि उसी Code के चलने से वह शर्त (Condition) सही होने लायक बन जाए।
  • At least one time execution rule:
    यह इसका सबसे बड़ा फ़ायदा है। अगर शुरुआती शर्त पहली बार में ही गलत है, तब भी Do While Loop in C का Code एक बार ज़रूर चलेगा। जबकि While Loop में, शर्त गलत होते ही Code चलेगा ही नहीं।
  • User input based programs में use:
    अक्सर हमें User से Input लेने से पहले यह नहीं पता होता है, कि Input सही है या नहीं। इसलिए हम Do के अंदर Input लेते हैं, और फिर While में Conditionचेक होता हैं, कि Input सही है या नहीं। अगर Condtion सही होता है, तो Loop फिर से चलता है (उदाहरण: एक सही Password न मिलने तक Password बार-बार input माँगना)।

3. Do While Loop Syntax in C

Do While Loop in C Syntax बहुत सीधा है। यह दो हिस्सों में बंटा होता है: do ब्लॉक और while Condition।

Syntax with explanation

do 
{
    // वह कोड जिसे बार-बार चलाना है
    // Statement 1;
    // Statement 2;
    // यहां पर Increment/Decrement भी होता है
} 
while (condition); // ध्यान दें: यहां सेमीकोलन (;) लगाना जरुरी होता है। 
  • do: यह कीवर्ड (Keyword) compiler को बताता है कि यहाँ से Loop का Body शुरू हो रहा है, और Body में जो Code है उसे Execute करना है।
  • { } (Braces): ये कर्ली ब्रेसेस बताते हैं कि लूप के अंदर कौन-सा कोड चलेगा। बस इतना हिस्सा लूप की बॉडी माना जाता है।
  • while (condition): यह Keyword Compiler को बताता है कि Loop की Body चलाने के बाद इस शर्त को चेक करना है।
  • ; (Semicolon): यह बहुत ज़रूरी है! do-while Loop में while() के बाद सेमीकोलन लगाना होता है। while Loop में ऐसा नहीं होता।
  • Condition कैसे evaluate होती है?
    अगर शर्त का Result Non-zero (1, 2, 10, etc.) है, तो इसे True माना जाता है, और Loop फिर से चलता है। अगर नतीजा Zero (0) है, तो इसे False माना जाता है, और Loop रुक जाता है।

4. Basic Example Program – Do While Loop in C

आइए एक आसान प्रोग्राम देखते हैं जो 1 से 5 तक गिनती प्रिंट करता है।

#include <stdio.h>

int main() {
    int counter = 1; // 1. Initialization

    do {
        printf("%d\n", counter); // 2. Execution
        counter++;              // 3. Updation/Increment
    } 
    while (counter <= 5);       // 4. Condition Check

    printf("Loop complete.\n");

    return 0;
}

Output explanation

1

2

3

4

5

Loop complete.

  • सबसे पहले counter 1 है।
  • do Block चलता है, 1 प्रिंट होता है, counter 2 हो जाता है।
  • while (2 <= 5): True है।
  • Loop चलता रहता है, जब तक counter 5 होता है।
  • जब counter 5 प्रिंट करता है और 6 हो जाता है, तब while (6 <= 5): False हो जाता है, और Loop रुक जाता है।

5. Flowchart of Do While Loop in C

Flowchart हमें Graphically समझने में मदद करता है कि Program का Flow कैसे चलता है।

do while loop in c

6. Nested Do While Loop in C

Nested Loop का मतलब है एक Loop के अंदर दूसरे Loop का होना। Nested Do While Loop in C का मतलब है एक do-while के अंदर दूसरा do-while Loop इस्तेमाल करना।

इसका उपयोग अक्सर Pattern Printing (जैसे: Stars या Numbers का एक ग्रिड) के लिए किया जाता है।

  • Nested loops explanation:
    • बाहरी लूप (Outer Loop): यह Rows को Control करता है।
    • भीतरी लूप (Inner Loop): यह प्रत्येक Row के अंदर Columns को Control करता है।

Pattern printing example in C (स्टार पैटर्न):

// यह कोड 3x3 का एक स्टार Grid (*) प्रिंट करता है
#include<stdio.h>
int main()
{
int i = 1;
do {
int j = 1; // Inner loop variable को हर बार रीसेट करने के लिये!
do {
printf("* ");
j++;
} while (j <= 3); // 3 बार कॉलम
printf("\n"); // अगली लाइन के लिए
i++;
} while (i <= 3); // 3 बार Row
return 0;
} 

Output:

* * * 

* * *

* * *

7. Common Mistakes in Do While Loop

Do While Loop in C में Beginners अक्सर ये गलतियाँ करते हैं:

Semicolon mistake after while(): while (condition) के बाद सेमीकोलन लगाना ज़रूरी है।

    गलत: while (i < 10)

    सही: while (i < 10);

Infinite loop गलती:

    यह तब होता है जब हम Loop के अंदर Increment या Decrement करना भूल जाते हैं, जिससे शर्त (Condition) हमेशा True रहती है।

   उदाहरण: do { printf(“Hi”); } while (1);  (यहाँ 1 हमेशा True है, इसलिए यह कभी नहीं रुकेगा।)

गलत increment/decrement:

    अगर हम i++ की जगह गलती से i– कर दें (जब आपको लूप को रोकना हो), तो भी Infinite Loop बन जाएगा।

Condition गलत लगाना:

    अगर हम Loop को 10 बार चलाना चाहते हैं, पर शर्त `i <= 100` लगा देते हैं, तो Code चलता रहेगा जब तक `i` 100 तक नहीं पहुँच जाता।

8. Advantages of Do While Loop (फायदे)

Do While Loop in C के कुछ बड़े फायदे:

Compulsory one-time execution: Do While Loop यह गारंटी देता है कि Code कम से कम एक बार चलेगा, जो कई कामों में ज़रूरी होता है। जैसे : 

User-driven programs में helpful: मेनू (Menu) या लॉगिन (Login) जैसी जगहों पर, जहाँ हमें पता होता है कि जहाँ User से कम से कम एक बार Program interact करे। 

Condition last me check होने का फायदा: यह उन परिस्थितियों में बहुत काम आता है जहाँ Loop शुरू करने से पहले शर्त को चेक करने के लिए ज़रूरी जानकारी मौजूद नहीं होती।

9. Disadvantages of Do While Loop

हर टूल की तरह, Do While Loop in C की भी कुछ सीमाएँ हैं:

गलत use से infinite loop risk: अगर हम Code को एक बार भी नहीं चलाना चाहते हैं, और पहली शर्त गलत है, तब भी यह चल जाएगा, और अगर हमने Condition Update नहीं किया, तो यह Infinite Loop भी बन सकता है।

Predictability कम होती है: While Loop की तुलना में, इसकी Readability थोड़ी कम होती है, क्योंकि फ़ैसला सबसे आखिर में होता है।

हर case me useful नहीं होता: ज्यादातर Programming ज़रूरतों के लिए `for` या `while` लूप ज़्यादा उपयुक्त होते हैं, खासकर जब हमें 0-टाइम Execution की ज़रूरत हो।

10. Real-Life Use Cases – Do While Loop कहाँ काम आता है?

Do While Loop in C कहाँ सबसे ज़्यादा उपयोगी होता है:

Menu driven programs:

    जब हम एक ऐसा Program बनाते हैं जो User को 1, 2, 3… Option चुनकर बार-बार कोई काम करने की जरूरत होती है। हम `do` के अंदर मेनू दिखाते हैं, और `while` में चेक करते हैं कि User ने क्या ऑप्शन चुना। 

Login attempts:

   Password Based Program में Do while Loop का इस्तेमाल किया जाता है।  यूज़र से सही पासवर्ड लेने के लिए `do` के अंदर पासवर्ड माँगा जाता है, और `while` में चेक होता है कि पासवर्ड सही है या नहीं।

Repeat-until conditions वाले tasks:

    ऐसे टास्क जो “तब तक दोहराओ जब तक कोई शर्त पूरी न हो जाए”।

Games me repeat actions:

    गेम्स में, जहाँ आप यूज़र को बार-बार ‘Play Again’ का विकल्प देते हैं। निचे एक Menu Program दिया गया है, उसे समझें और practice करें।

Real-Life Example Program Do While in C

#include <stdio.h>

int main() {
    int choice;

    printf("****** Welcome to AnwarCodes.com ******");
    printf("\nOrder your choice from the menu below.");

    // Do-While Loop start
    do {
        // ---- Menu Display ----
        printf("\n\n----- Menu -----");
        printf("\n1. Pizza");
        printf("\n2. Burger");
        printf("\n3. Noodles");
        printf("\n4. Veg Biryani");
        printf("\n0. Exit");   // Exit option

        // ---- User input ----
        printf("\nEnter your choice: ");
        scanf("%d", &choice);

        // ---- Check user choice and display result ----
        switch(choice) {
            case 1:
                printf("You ordered Pizza.");        
                break;
            case 2:
                printf("You ordered Burger.");       
                break;
            case 3:
                printf("You ordered Noodles.");      
                break;
            case 4:
                printf("You ordered Veg Biryani.");  
                break;
            case 0:
                printf("Exiting... Thank you!");     // When user chooses Exit
                break;
            default:
                printf("Invalid choice! Please try again."); // Wrong input
        }

    } while (choice != 0);   // Loop तब तक चलेगा जब तक 0 (Exit) न press किया जाये। 

    return 0;  
}

11. Do While Loop Quiz

आइए देखें आपने Do While Loop in C को कितना समझा:

C Language Do-While Quiz

Q1. नीचे दिए गए code का output क्या होगा?


int i = 5;
do {
printf("%d ", i);
i++;
} while (i < 5);
A) कोई output नहीं
B) 5
C) Infinite loop
D) Error
Answer: B Reason: do-while loop पहले एक बार चलता है, फिर condition check करता है।

Q2. Do-While loop कब condition check करता है?

A) Loop शुरू होने से पहले
B) हर iteration की शुरुआत में
C) हर iteration के अंत में
D) Program खत्म होने से पहले
Answer: C Reason: Do-while loop हमेशा iteration खत्म होने के बाद condition check करता है।

Q3. नीचे दिए code में loop कितनी बार चलेगा?


int x = 1;
do {
x++;
} while (x < 3);
A) 1 bar
B) 2 bar
C) 3 bar
D) Infinite
Answer: B Reason: First run → x = 2 Second run → x = 3 (condition false) Total = 2 बार।

Q4. Do-While loop को किस नाम से भी जाना जाता है?

A) Entry-controlled loop
B) Exit-controlled loop
C) Mid-controlled loop
D) Conditional loop
Answer: B Reason: Do-while exit-controlled loop है क्योंकि condition end में check होती है।

Q5. इसमें क्या गलती है?


do {
printf("Hello");
} while (1);
A) कोई गलती नहीं
B) Semicolon missing
C) Output नहीं आएगा
D) Condition गलत है
Answer: A Reason: इसमें कोई गलती नहीं है। Condition 1 हमेशा true है, इसलिए infinite loop चलेगा।

12. FAQs – Beginner Questions

Q1. Do While Loop और While Loop में क्या अंतर है?

Ans: While loop पहले condition check करता है और फिर code चलता है।

Do While loop पहले code चलाता है और बाद में condition check करता है।

Q2. Do While Loop in C को कब इस्तेमाल करना चाहिए?

Ans: जब आपको पता हो कि code कम से कम एक बार ज़रूर चलना चाहिए, जैसे user input लेना या menu show करना।

Q3. क्या Do While Loop हमेशा एक बार चलता है?

Ans: हाँ, यह 100% एक बार execute होगा, चाहे condition false ही क्यों न हो।

Q4. Do While Loop infinite क्यों हो जाता है?

Ans: जब हम loop के अंदर increment/decrement देना भूल जाते हैं या condition हमेशा true होती है (जैसे while(1);)।

Q5. क्या Do While Loop में semicolon लगाना जरूरी है?

Ans: हाँ, while (condition); के बाद semicolon ज़रूरी है।

ये beginners की सबसे common mistake होती है।

Q6. क्या Do While Loop pattern printing के लिए अच्छा है?

Ans: हाँ, nested do-while loops का इस्तेमाल स्टार पैटर्न, number grids जैसे patterns बनाने में होता है।

Q7. क्या Do While Loop को for loop से replace किया जा सकता है?

Ans: ज़्यादातर cases में हाँ, लेकिन जहाँकम से कम एक बार execution चाहिए, वहाँ do-while बेहतर choice है।

13. Conclusion (निष्कर्ष)

दोस्तों, हमने देखा कि Do While Loop in C एक Useful Loop Structure है जो हमें Code को कम से कम एक बार चलाने की गारंटी देता है, भले ही शुरुआती शर्त गलत हो। इसे Exit-Controlled Loop के रूप में याद रखें, क्योंकि यह फ़ैसला अंत में लेता है।

Beginner advice: Do While Loop in C को मेनू-आधारित Programs में इस्तेमाल करके देखें। `while()` के बाद सेमीकोलन लगाना कभी न भूलें।

अब जब आपने Do While Loop in C के सभी Concepts को समझ लिया है, तो अपने खुद के Practice Programs बनाना शुरू करें और इस ज़रूरी C Programming Concepts पर अपनी पकड़ मजबूत करें!

अगर यह Post आपको Useful लगा हो, और आप इस Post से कुछ सीखें हो।  तो और लोगों को share करें जो C Language सीखना चाहते हों या सीख रहे हो। 

Thanks For Visit Anwarcodes.com!
See You in Next Post.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top