What is Comments in C – पूरी जानकारी हिंदी में

जब हम C langauge सीखना शुरू करते हैं, तो सबसे पहले जो चीज़ समझनी ज़रूरी होती है वो है Comments in c.
Comment वो हिस्सा होता है जो compiler को ignore करने के लिए लिखा जाता है — यानी वो program का हिस्सा तो होता है, लेकिन run या execute नहीं होता।
c language में Commets का काम होता है — code को समझने लायक बनाना, developer के लिए notes छोड़ना, और बड़े programs को manage करना।

Comment क्या होता है?

C language में Comment एक ऐसा text होता है जो हम अपने code के अंदर लिखते हैं ताकि हम खुद या कोई और developer उस code को बाद में आसानी से समझ सके।
C compiler comments को ignore कर देता है — यानी ये सिर्फ मनुष्य के पढ़ने के लिए होता है, मशीन के लिए नहीं।

Example:

#include <stdio.h>

int main() {
    // यह लाइन स्क्रीन पर मैसेज display करती है  
    printf("Hello, World!");
    return 0;
}

ऊपर दिये गए program में
// यह लाइन स्क्रीन पर मैसेज display करती है
एक comment है।
Compiler इस लाइन को ignore करेगा, और सिर्फ नीचे वाले printf() statement को execute करेगा।

C Language में Comments के प्रकार

c language में comments में दो तरह के होते हैं:

(a) Single-line Comment

Single line comment एक ही लाइन में लिखा जाता है।
इसके लिए // का इस्तेमाल किया जाता है।
इस symbol के बाद जो भी लिखा जाएगा, वो compiler के द्वारा execute नहीं होगा।

Syntax:

// यह एक single line comment है

Example:

#include <stdio.h>
int main() {
    int a = 5;  // variable a को 5 से initialize किया गया
    printf("%d", a);
    return 0;https://anwarcodes.com/c-programming-ka-introduction-hindi-me
}

यहाँ // variable a को 5 से initialize किया गया एक single-line comment है।
यह example आपके के लिए c language में comments समझने के लिये है।

(b) Multi-line Comment

अगर आपको एक से ज़्यादा लाइनों में comment लिखना है, तो multi-line comment इस्तेमाल सकते करते हैं।
इसके लिए /* और */ का इस्तेमाल किया जाता है।
इन दोनों symbols के बीच जो भी text लिखा होगा, वो execute नहीं होगा।

Syntax:

/*

   यह एक multi-line comment है।

   इसे कई लाइनों में लिखा जा सकता है।

*/

Example:

#include <stdio.h>
int main() {
    /*
      नीचे की लाइन एक मैसेज प्रिंट करेगी
      यह multi-line comment का example है
    */
    printf("Welcome to C Programming!");
    return 0;
}

Output:

Welcome to C Programming

Multi-line comments ज़्यादातर तब इस्तेमाल किए जाते हैं जब code लंबा और complex हो।
इस तरह c language में comments का इस्तेमाल code को साफ़ और readable बनाता है।

c language में comments

Comments कैसे और कहां लिखे जाते हैं ?

C language in comments आपको flexibility देता है कि आप code के किसी भी हिस्से में explanation लिख सकें — function से पहले, किसी लाइन के बाद, या code ब्लॉक के ऊपर।

कुछ common जगहें जहाँ comments ज़रूर लिखने चाहिए:

(1) प्रोग्राम की शुरुआत में

बताने के लिए कि यह प्रोग्राम क्या करता है।

/* 

   Program: Two Number Addition

   Author: Anwar

   Description: यह प्रोग्राम दो संख्याओं का योग निकालता है

*/

(2) किसी Function के ऊपर

यह बताने के लिए कि यह function क्या काम करता है।

// यह function दो संख्याओं को जोड़ता है और result लौटाता है
int add(int a, int b) {
    return a + b;
}

(3) Complex Logic के अंदर

अगर कोई calculation या logic थोड़ा मुश्किल है, तो comment से समझाएँ।

// Temperature को Celsius से Fahrenheit में बदलना

float fahrenheit = (celsius * 9 / 5) + 32;

(4) Debugging के समय

जब हम किसी लाइन को temporary disable करना चाहते हैं।

// printf(“Testing purpose only”);

इस तरह c language में comments का सही इस्तेमाल debugging और maintenance ज्यादा useful होता है।

Comments का महत्व (Importance of C Language in Comments)

Comment का असली फायदा तब समझ में आता है जब project बड़ा हो जाता है या कई लोगों की टीम एक साथ काम कर रही होती है।

मुख्य फायदे:

(1) कोड को समझने में आसानी

C language में comments से code समझना बहुत आसान हो जाता है, खासकर तब जब आप पुराने code पर वापस लौटते हैं।

(2) Team Collaboration में मदद

अगर कई developers एक ही project पर काम कर रहे हों, तो comments से हर किसी को clarity मिलती है।

(3️) Debugging आसान बनाता है

Error आने पर c language में comments का इस्तेमाल आपको जल्दी identify करने में मदद करता है कि code का कौन सा हिस्सा क्या कर रहा है।

(4️) Maintenance में मदद

Code को update या modify करते समय अच्छे comments काफी time बचाते हैं।

(5️) Documentation की तरह काम करता है

Comments कोड को self-explanatory बना देते हैं — यह c language में comments का सबसे बड़ा फायदा है।

 निष्कर्ष (Conclusion)

C language में comments programming का एक छोटा लेकिन बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है।
ये आपके code को साफ़, समझने योग्य और maintainable बनाते हैं।

Short Summary:

  • Comments compiler द्वारा ignore किए जाते हैं।
  • C language में comments में दो प्रकार के comments होते हैं — Single-line (//) और Multi-line (/* */)।
  • Comments का इस्तेमाल कोड को समझाने और documentation के लिए किया जाता है।
  • अच्छे comments से code readable और maintainable बनता है।

याद रखो:
“Code is read more often than it is written.”
इसलिए ऐसा कोड लिखो जिसे कोई भी पढ़कर समझ सके — और c language में comments इसका सबसे बड़ा हथियार है।

FAQS

Q1. C Language in Comments क्या होता है?

Ans: C Language in Comments का मतलब होता है C प्रोग्राम के अंदर लिखे गए ऐसे notes या descriptions जिन्हें compiler ignore करता है। ये code को समझने, maintain करने और दूसरों को explain करने में मदद करते हैं। Comments को code का हिस्सा नहीं माना जाता — ये सिर्फ readability बढ़ाने के लिए होते हैं।

Q2. C language में कितने प्रकार के comments होते हैं?

Ans: C language में दो प्रकार के comments होते हैं —

  1. Single-line comment (//) – जो एक ही लाइन में लिखा जाता है।
  2. Multi-line comment (/* */) – जो कई लाइनों में लिखा जा सकता है। इन दोनों का उद्देश्य code को समझाने और documentation के रूप में काम करना है।

Q3. C Language in Comments का use क्यों किया जाता है?

Ans: C language में comments का use code को समझाने, functions और logic को describe करने, debugging में मदद के लिए, और future maintenance को आसान बनाने के लिए किया जाता है। यह अच्छे programming practices का हिस्सा है।

Q4. क्या comments C compiler द्वारा execute किए जाते हैं?

Ans: नहीं, comments कभी भी C compiler द्वारा execute नहीं किए जाते। Compiler उन्हें पूरी तरह ignore कर देता है। इसलिए comments program के output या performance को प्रभावित नहीं करते।

Q5. C Language in Comments लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Ans: C language में comments लिखते समय ये Best Practices follow करनी चाहिए —

  • Comments को short और meaningful रखें।
  • Outdated comments को अपडेट करें।
  • ज़रूरत से ज़्यादा comments न लिखें।
  • हर function या complex logic के ऊपर एक छोटा comment ज़रूर डालें।
  • Same चीज़ दोबारा न लिखें जो code पहले से बता रहा हो।

यह Post आपको कैसा लगा और आपने क्या सीखा, comment में ज़रूर बताइए ताकि मैं और भी अच्छे कंटेंट आप तक ला सकूँ।

Thanks for visiting AnwarCodes.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top